शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्रअंतर्गत गांधी पेट्रोल प प के सामने संचालित रावत होटल पर 2 लोगो ने होटल संचालक के साथ मारपीट कर दी और होटल में तोडफोड करने की खबरे भी आ रही है।
जानकारी के अनुसार कोलारस थाना से मात्र 4 किलोमीटर की दूरी और एबीरोड पर स्थित रावत होटल पर आज दोपहर को उ मेद रावत और नरेश रावत निवासी ग्राम पिपरौदा खाना पहुंचे जिस पर होटल संचालक प्रकाश धाकड ने पिछली उधारी की मांग की तो दोना आरोपियो ने गाली ग्लौच शुरू कर दी।
होटल संचालक ने कहा मै अपने पुराने पैसे ही मांग रहा हुं तो इस पर से आरोपियो ने होटल संचालक की मारपीट कर शुरू कर दी। दोनो आरोपियो का मारपीट कर मन नही भरा तो होटल के समान की भी तोड फोड कर दी। और मौके से भाग गए।
पीटा कुटा होटल संचालक कोलारस थाने पंहुचा और अपने होटल पर हुए इस घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादी की रिर्पोट पर आरोपी उ ोद रावत और नरेश रावत के खिलाफ मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।