पूर्व नपाध्यक्ष ने शिवराज को दी गालियां, मामला पुलिस में

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। फेसबुक पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ अश्लील पोस्ट डालने पर भाजपा नेता धैर्यवर्धन शर्मा ने पूर्व नपाध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर के खिलाफ कोतवाली शिवपुरी में शिकायत दर्ज कराते हुए उनके विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।

श्री शर्मा का आरोप है कि जगमोहन सिंह सेंगर ने मुख्यमंत्री को विष (जहर) की जड़ बताकर आम जनता में राज्य प्रमुख के प्रति विद्रोह तथा हमला कराने जैसा भाव दर्शाया है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि मुख्यमंत्री को व्यक्तिगत तौर पर शारीरिक क्षति पहुंचाने जैसा कोई षड्यंत्र श्री सेंगर तथा उनके निकटतम साथियों द्वारा शिवपुरी में रचा जा सकता है।

टीआई को प्रेषित शिकायत में भाजपा के पूर्व महामंत्री धैर्यवर्धन शर्मा ने आरोप लगाया है कि आठ नवम्बर को फेसबुक साइट से प्राप्त नोटिफिकेशन से उन्हें ज्ञात हुआ कि जगमोहन सिंह सेंगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गालियों से संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपनी साइट पर फेसबुक स्टेट्स में मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र, अश्लील जैसी निम्र स्तरीय भाषा का इस्तेमाल किया है।

वैसी भाषा का इस्तेमाल यदि कोई नशे में होता या मानसिक रूप से असंतुलित होता तो भी नहीं इस्तेमाल करता। जबकि जगमोहन सिंह सेंगर शिवपुरी के प्रथम नागरिक रह चुके हैं। उन्होंने स्तरहीन तथा गैर कानूनी कृत्य किया है जिसमें से पूर्णरूपेण अश्लीलता की घिन्न आ रही है।

यही नहीं चेटिंग के दौरान उन्होंने यह स्वीकार भी किया है कि यह स्टेट्स उन्हीं के द्वारा पोस्ट किया गया है। श्री शर्मा को आशंका है कि इससे शहर की कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। उन्होंने आवेदन के साथ-साथ वार्तालाप की प्रिंट कॉपी भी संलग्र की है।

भाजपाई बौखला रहे हैं: श्री सेंगर
इस मामले में पूर्व नपाध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपाई बौखला रहे हैं। जहां तक मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी का सवाल है उन्होंने कुछ भी गलत नहीं लिखा। पानी को लेकर चल रहे धरने से विचलित होकर ही उनके खिलाफ भाजपा नेता ने शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन वह भयभीत होने वाले नहीं हैं।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!