शिवपुरी। जिले की पोहरी तहसील के भटनावर मे बगवासा रोड पर 1.79 करोड लागत से अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास के निर्माण का शिलान्यास विधायक प्रहलाद भारती द्वारा किया गया।
बगवासा मे बनने वाले उक्त छात्रावास को लोक निर्माण विभाग द्वारा 1.79 करोड की लागत से 1 वर्ष मे पूरा बनाया जायेगा। जिसमे 100 से ऊपर अनुसूचित जाति के गरीब एवं मेधावी छात्राओं को आवास एवं अध्ययन कार्य मे सुविधा मिलेगी।
शिलान्यास अवसर पर विधायक प्रहलाद भारती ने अपने उद्बोदन मे क्षेत्र मे बन रहे छात्रावासो की कडी मे एक नई कडी जोडने की बात कहते हुये इसे गरीब निर्धन छात्राओं के सुविधा होने के साथ अध्ययन मे पढने एवं बढने का काम करेगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता नरोत्तम रावत ओमप्रकाश सिंघल भूरा रावत माखन सिंह धाकड विनोद जैन आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।