आप का तीसरा स्थापना दिवस मना

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस आदर्श नगर स्थित आम आदमी पार्टी नेता एड.पीयूष शर्मा के निवास पर मना। स्थापना दिवस के प्रारंभ में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। इस अवसर पर पार्टी को मजबूत बनाने, पार्टी की सक्रियता संबंधी विभिन्न विषयों को लेकर संगोष्ठी रखी गई।

जिसमें आम आदमी पार्टी नेता एड.पीयूष शर्मा द्वारा बताया कि आप पार्टी ने अल्प समय में जनता के बीच जो गहरी पैठ बनाई है उसका कारण है कि आज दिल्ली में आप पार्टी की सरकार है, पार्टी के आदर्शों और उसके नियमानुसार ही आप कार्यकर्ता आगे चलकर पार्टी को संगठित व मजबूत बनाएगा, इसलिए स्थापना दिवस पर हम संकल्पित है कि आप पार्टी अपने कार्यों के बल पर ही संपूर्ण देश में अपना झण्डा बुलंद करेगी।

इस मौके पर अन्य वक्ता भी मौजूद रहे जिसमें भूपेन्द्र विकल ने अपने विचार रखते हुए पार्टी के पुरोधा अरविन्द केजरीवाल की कार्यशैली को सराहा, जिनकी ईमानदारी का उदाहरण देते हुए उन्होने कहा कि पार्टी में स्पष्टवादिता और अनुशासन पहली प्राथमिकता है यही कारण है कि आज पार्टी के खिलाफ कोई भी कार्य करेगा तो उसको तुरंत पार्टी से निकाल दिया जाएगा, इसके अलावा पार्टीं संगठन को मजबूत बनाने के लिए सतत प्रयासरत है जिसके परिणाम भी जनता के सामने आऐंगें।

इस अवसर पर मु य अतिथि पं.पुरूषोत्तम तिवारी को आमंत्रित किया गया जिनके द्वारा विधि-विधान से पार्टी की प्रगति, उन्नति और सफलता के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर पार्टी के कार्यकर्ताओं में धर्मेन्द्र बाथम, सुरेश जैन (पूजा आर्ट), दिनेश सिंघल, जितेन्द्र ओझा, विनोद अग्रवाल, अफजल खान, उ मेद सिंह झा, इरफान खान, वसीम खान, शकील खान, अनीता राठौर, कुणाल राठौर, दिनेश धाकड़, अमित तिवारी, दीपक रजक, निजाम अली, अजीज मोह मद, केदारनाथ गुप्ता भौंती, मुन्ना लाल शर्मा करैरा, रामसेवक कोली करैरा, राजीव मिश्रा, छत्तूराम रजक, रामस्वरूप गुप्ता करैरा, रामदास बाथम, शिव कुमार शर्मा, रंजीत सिंह कलावत, नवीन राठौर आदि सहित अनेकों आप कार्यकर्ता मौजूद थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!