एटीएम कम्पनी के ही कर्मचारियों ने उड़ाए 4 लाख 39 हजार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी ब्यूरो। बीते रोज जल मंदिर क्षेत्र में एटीएम से गायब हुई लाखों रुपए की नगदी के मामले में पुलिस ने जाँच उपरांत मामला दर्ज कर लिया है। उल्लेखनीय है कि जल मंदिर क्षेत्र स्थित एसबीआई के एक एटीएम से हाईटेक अंदाज में बदमाशों ने 4 लाख 39 हजार की नगदी गायब कर दी थी। इस पूरे मामले में प्रारम्भ से ही शंका की सुई कैश लाने ले जाने वाली एजेंसी से जुड़े लोगों पर घूम रही थी। कल देर रात कोतवाली पुलिस ने कम्पनी के ही कर्मचारी अमजद खां निवासी जवाहर कॉलोनी, पुष्पेन्द्र चौहान निवासी विवेकानंद कॉलोनी पर कम्पनी के सुपरवाइजर बाबूलाल शाक्य की रिपोर्ट पर से धारा 406, 409 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!