100 फुट पानी में डूबी रही मासूम, निकली तो जिंदा थी

Updesh Awasthee
0
खनियाधाना। नहर में गिरी एक 6 वर्षीय मासूम करीब 100 फुट तक पानी में डूबी रही, लेकिन जब बाहर निकली तो जिंदा थी। इस बीच वो कई बार मौत के दरवाजे तक पहुंची। लोग इसे ईश्वर का चमत्कार मान रहे हैं।

जानकारी के अनुसार खनियाधाना के बमौरकलां गांव के एक पुलिया जिसे संध्या की पुलिया के नाम से पहचाना जाता है। इस पुलिया से गुजरी नहर में रानी बाई अपनी 6 वर्षीय मासूम बिटिया नैनसी के साथ कपड़े धोने आई।

बताया गया है कि मां कपडे धोने में व्यस्त थी और बच्ची पानी में खेलने लगी ओर इस पुलिया के बहते पानी ने यह मासूम बहने लगी जिसे देखकर उसकी मां चिल्लाई जब तक यह मासूम कुएं नुमा बने एक पानी के गढ्ढे में गिर गई।

बताया गया है कि कुएं नुमा गढडे में नहर का पानी गिरता है और गड्ढे में से खेतो में पानी देने के लिए 2 फुट चौड़े पाईप लगे है। इन्ही पाईपो से बहते पानी में यह मासूम भी लगभग 50 फुट बह गई और खेता में जा गिरी।

पानी के पाईपों से बहकर आई मासूम को खेतो में काम कर रहे किसानो ने उठाया तो उसकी सांसे चल रही थी। तत्काल उसे बमौरकलां के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार लिखे जाने तक मासूम खतरे से बहार बहार बताई जा रही है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!