शिवपुरी। तात्याटोपे राज्य शारिरिक शिक्षा महाविद्यालय शिवपुरी में शुक्रवार को विश्व अहिंसा दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। और इस अवसर पर महाविद्यालय कॉलेज परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए व्यायाम शिक्षक विजय भार्गव ने कहा कि ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र ने विश्व अहिंसा दिवस घोषित किया है, हमें मन, कृम, वचन से अहिंसा का पालन करना चाहिए,
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों के अलावा कालेज की प्रभारी प्राचार्य श्यामा मेसराम, शिक्षक सुरेंद्र गौड़, राजेश भार्गव, शकील खान,दीपक राज,जगदीश चन्द्र मकवाना, विजय भार्गव, महेश शर्मा, ओपी शर्मा, सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।