गांधी जयंती पर निकाली विश्व शांति रैली

0
शिवपुरी- समाजसेवी संस्था लायन्स व लायनेस क्लब ऑफ शिवपुरी साउथ द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर विश्व शांति रैली की शुरूआत करते हुए सेवा सप्ताह की शुरूआत हुई। 

इस दोरान शांति रैली में क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र गोयल, सचिव रवि पोद्दार, लायनेस साउथ अध्यक्षा श्रीमती सुषमा गोयल, सचिव श्रीमती नीलू जैन के साथ क्लब के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों ने विश्व शांति रैली निकालते हुए गांधीपार्क स्थित गांधी पदचिह्नों पर अपनी रैली समाप्त की।

 इस दौरान अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान सेवा सप्ताह की श्ुारूआत निराश्रित भवन पहुंचकर निराश्रितों को भोजन कराकर की गई व उन्हें रोजमर्रा की सामग्री नि:शुल्क भेंट की। 

लायन्स सेन्ट्रल ने गांधी जयंती पर लगाया सुपर स्पेशिलिटी शिविर
इसी क्रम में गांधी जयंती अवसर पर पूज्य बापू को नमन् करते हुए लायन्स व लायनेस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल ने अपने सेवा सप्ताह की शुरूआत सुपर स्पेशिलिटी शिविर के माध्यम से की  शिविर का आयोजन लायन्स सेन्ट्रल अध्यक्षा श्रीमती बिन्दु छिब्बर व सचिव धर्मेन्द्र जैन, लायनेस सेन्ट्रल अध्यक्षा श्रीमती उमा उपाध्याय व सचिव श्रीमती बबीता जैन द्वारा संयुक्त रूप से शिविर में ग्वालियर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेंवाऐं दी। 

शिविर में महात्मा गांधी के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर दो मिनिट की विश्व शांति प्रार्थना की गई तत्पश्चात मरीजों का परीक्षण व उपचार किया गया। इस दौरान शिविर में अन्य पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!