शिवपुरी। जिले के खनियाधानां कस्बे के ग्राम बेलाबाबड़ी में एक वृद्ध की लाश उसके घर में मिली है। पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बेलाबाबड़ी में रहने वाले जशरथ (55)पुत्र उमराव सिंह यादव का शव उसके घर में पड़ा है।
बताया जा रहा है कि कुछ दिनो पूर्व वृद्ध का किसी से विवाद हुआ था और आज उसका शव घर में पड़ा मिला। इधर मृतक के परिजन हत्या की आंशका जता रहे है जिसके चलते पुलिस ने पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।