विधायक रामसिंह यादव की तबीयत बिगडी, ग्वालियर रैफर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। ओलावृष्टि और ठण्ड के असर से जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कोलारस विधायक रामसिंह यादव की तबियत अचानक बिगड़ गई।

उनका रक्तचाप बढ़ गया तथा घबराहट बढ़ गई। श्री यादव को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया।

श्री यादव के पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि कल रात जैसे ही ओलावृष्टि के साथ तेज बारिश शुरू हुई वैसे ही विधायक यादव का रक्तचाप बढऩे लगा।

वह कह रहे थे कि सूूखे के बाद अब ओलावृष्टि ने किसानों की फसल को बुरी तरह नष्ट कर दिया है। उनकी चिंता इतनी बढ़ी कि रक्तचाप 220 पर पहुंच गया।

इसके बाद उन्हें आज सुबह इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार  के बाद उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया गया। श्री यादव के स्वास्थ्य का हालचाल पूछने कई कांग्रेस नेता अस्पताल पहुंचे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!