सीएमओ पर क्यों लाड़ बरसा रहे हो कलेक्टर साहब

Updesh Awasthee
0
सेंट्रल डेस्क/भोपाल। शिवपुरी में कलेक्टर ने सड़कें नहीं बना पाने के कारण नगरपालिका अध्यक्ष को नोटिस थमा दिया है। कहा है जब काम ही नहीं कर सकते तो कुर्सी भी छोड़ दो।

अच्छी बात है। मक्कार जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसा ही होना चाहिए परंतु सवाल यह है कि जिम्मेदार तो सीएमओ भी है। उस पर लाड़ क्यों बरसाया जा रहा है। शहर को दुरुस्त रखने में एक बड़ी लापरवाही सीएमओ निभा रहा है। सैंकड़ों शिकायतें हो चुकीं हैं। सीएमओ खुली रिश्वतखोरी को प्रश्रय दे रहा है। सारा शहर अतिक्रमण की चपेट में है। करोड़ों के मूल्यवान पार्कों पर मकान तन गए हैं। नालों पर अटारियां बनीं हुईं हैं। सीएमओ शहर की सफाई तक नहीं करवा पा रहे हैं।

इस मक्कारी में भी दोनों की भागीदारी है। मुन्ना तो सीएमओ के 5 प्रतिशत पर ही अटके हुए हैं। सारा खेल तो सीएमओ का रचा हुआ है। अब डीपीसी की तरह सीएमओ संघ का स्वयं सेवक तो है नहीं जो कार्रवाई शिथिल कर दी जाए। उसे भी नोटिस थमाइए। देखते हैं क्या जवाब देते हैं जनाब। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!