शिवपुरी। मंशापूर्ण मंदिर पर चल रही संगीतमय रामकथा के तीसरे दिन आज साध्वी किशोरीदासी महाराज द्वारा उपस्थित भक्तजनो को बताया की गौ और ब्राह्मण को खिलाया गया भोजन कभी व्यर्थ नही जाता यह भोजन सीधे भगवन के उदर में जाता है।
उन्होंने भारत देश में गौ माता की दुर्दशा पर प्रकाश डालते हुए कहा की आज के समय में गौ माता मुसीबत में हैए इसीलिए देश में अल्पवर्षा और सूखा जैसी स्थितियां पैदा हो रहीं हैं।र ामकथा में आज भगवान् शंकर के विवाह का भी वर्णन किया गया।
रामकथा के तीसरे दिन आज साधबी जी ने कहा की बच्चों को संपत्ति नहीं संस्कार देना चाहिये। जिन बच्चों को संस्कार नहीं दिए जाते वे बच्चे हमेशा माँ बाप को दु:ख पहुंचाते हैं।
माँ बाप जब बच्चा नहीं होता तो बच्चे के लिए रोते हैं और जब बच्चे संस्कारवान नहीं होते तो उनके कारण रोते हैं। जो बच्चे संस्कारवान नहीं होते वे कितनी भी संपत्ति हो उसे नष्ट कर देते हैं।
साध्वी जी ने कहा की संसार में भगबान के भजन के बिना प्रत्येक व्यक्ति दुखी है कोई पुत्र से परेशान है कोई पुत्री से तो कोई पत्नी तो कोई मित्र से परेशान इन सभी परेशानियों से बचने के लिए भगवान् की भक्ति करनी चाहिए।
उन्होंने कहा की मनुष्य को योग वियोग और संसार के जाल से छुटकारा पाने के लिए भगवान् की भक्ति ही एकमात्र उपाय है। ब्यक्ति को निरंतर रामकथा में ध्यान लगाना चाहिए यदि मन नहीं लगे तो भी कथा सुननी चाहिए।
मनुष्य को कभी किसी की निंदा नहीं करनी चाहिए। आजकल मनुष्य भगवान् की भक्ति से ज्यादा समय दूसरे की निंदा में व्यतीत कर रहा है।
रामकथा के बाद मंदिर प्रांगण में भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमे भजन कलाकारों द्वारा कई आकर्षक भजनों की प्रस्तुतियाँ दी गईं।
भजन संध्या कार्यक्रम के समय पं अरूण शर्मा, पं लक्ष्मीकान्त शर्माए अमरदीप शर्माए सोमाराम पालए राजबिहारि भार्गव एवं मंशापूर्ण दरबार के सेंकडो भक्तों ने भजनों का आनंद लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।