शिवपुरी। न्यूब्लॉक के ओरियन्टल चौराहे पर आज रात्रि कुछ अज्ञात लोगों ने पार्क में लगे बड़े-बड़े पेड़ों को काट कर ले गए। जिसकी जानकारी आज सुबह स्थानीय लोगों को लगी पेड़ काटने की घटना रात्रि के समय घटित हुई।
जिन लोगों ने पेड़ काटे वह इतने शातिर थे कि उन्होंने पेड़ों को रातों रात हटा दिया। वहीं पेड़ों की जड़ों को भी नष्ट कर दिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में नाराजगी बनी हुई है और उन्होंने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।