शिवपुरी। आज सुबह करैरा के टीला रोड़ पर एक ट्रेक्टर चालक ने कोचिंग जा रहे छात्र पर ट्रेक्टर चढ़ा दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार करैरा के बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अंकित राय 12 वीं का छात्र हैं।
आज सुबह साढ़े आठ बजे वह अपने गांव टीला से करैरा से कोचिंग पढऩे के लिए आ रहा था तभी जीवनलाल साहू के मकान के पास टीला रोड़ पर एक ट्रेक्टर चालक ने ट्रेक्टर क्रमांक एमपी 33 एए 3664 को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए अंकित की साईकिल में टक्कर मार दी।
जिससे अंकित सड़क पर गिर गया। बाद में ट्रेक्टर चालक ने ट्रेक्टर को उस पर चढ़ा दिया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।