रामकथा: शिवपुरी में निकली 2100 कलशों की यात्रा

0
शिवपुरी। शहर के प्राचीन मंशापूर्ण मंदिर पर होने वाली संगीतमयी रामकथा के लिए विशाल कलश यात्रा आज राजेश्वरी मंदिर से प्रारंभ हुई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई मंशापूर्ण मंदिर पर जाकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

मंशापूर्ण मंदिर पर हर वर्ष की भांति इस बार भी दस दिवसीय संगीतमय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। रामकथा का वाचन साध्वी किशोरीदासी महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा।

मंदिर के महंत पं. अरूण शर्मा ने बताया कि कथा के मु य यजमान सोमाराम पाल हैं। कथा की तैयारियों हेतु मंशापूर्ण भक्त मण्डल द्वारा पूर्व से ही तैयारियां की जा रही थीं।

2100 कलशों की निकली यात्रा
रामकथा के प्रथम दिन आज 2100 कलशों की यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा सुबह 10 बजे से राजेश्वरी मंदिर से प्रार भ  हुई तो अस्पताल चौराहा, कस्टम गेट, सदर बाजार, न्यू ब्लॉक, कमलागंज ए.बी. रोड़ होते हुए मंशापूर्ण मंदिर पर स पन्न हुई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!