शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के सीनरा तिराहे पर विगत रात्रि चार बदमाशों ने एक युवक को लूटने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों को युवक पर कुछ भी नहीं मिला तो बदमाश उसे छोड़कर भाग गए।
इस मामले में पुलिस ने फरियादी युवक की शिकायत पर से भादवि की धारा 392 सहित 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी हरिलाल पुत्र शंकर सिंह परमार उम्र 45 निवासी ग्राम फतेहपुर 29 सितम्बर की रात्रि 11:45 बजे अपनी मोटर साईकिल से करैरा जा रहा था।
जहां रास्ते में उसे आरोपी वंटी पुत्र तुलसीराम पाल, अनिल पुत्र दलीपा बाढ़ई निवासी ग्राम सढ़, बलबीर पुत्र भाव सिंह पाल निवासी रहगवा और अन्य एक बदमाश ने उसे रोक लिया और उसकी तलाश ली, लेकिन हरिलाल पर कुछ भी नहीं निकला तो बदमाश उसे छोड़कर चले गए। घटना के बाद फरियादी ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।