शिवपुरी। पुलिस थाना दिनारा क्षेत्र में एक युवक ने किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक द्वारा फांसी लगाने सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।
बाद में पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
जानकारी के अनुसार दिनारा थाना क्षेत्र में निवास करने वाले कलियान उर्फ कल्ला उम्र 35 वर्ष निवासी कालीपहाड़ी ने गत दिवस अपने ही घर में किन्हीं अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
मृतक जब परिजनों को कहीं नजर नहीं आया तो परिजन हैरान हो गए और बाद में उसे कमरे में देखा तो फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल फरियादी अखिलेश पुत्र गिरवर यादव निवासी कालीपहाड़ी ने पुलिस थाना दिनारा को सूचना दी।
जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शब को अपने कब्जे में लिया और पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर पता कर रही है कि आखिरकार युवक ने फांसी किन कारणो से लगाई।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।