यशोधरा राजे सिंधिया कल शहर मेें

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। वाणिज्य, उद्योग एवं व्यापार, सार्वजनिक उपक्रम, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया आज 29 अक्टूबर 2015 को जिले में अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया 29 अक्टूबर को प्रात: 10 बजे जिले के ग्राम बड़ागांव में तथा दोपहर 12 बजे ग्राम ककरवाया में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगी।

इसके उपरांत दोपहर 2.30 बजे मेडिकल कॉलेज हेतु आरक्षित भूमि का अवलोकन करेंगी तथा दोपहर 3 बजे बस स्टेण्ड का अवलोकन कर, अपराह्न 3.30 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में भाग लेंगी।

वाणिज्य, उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया ने की शिवपुरी-ब्यावरा मार्ग के संबंध में चर्चा

शिवपुरी- वाणिज्य, उद्योग एवं व्यापार, सार्वजनिक उपक्रम, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री एवं स्थानीय विधायक श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने आज एनएचएआई के प्रोजेक्ट डारेक्टर बालचन्द्रन से मुलाकात कर शिवपुरी-ब्यावरा मार्ग के संबंध में चर्चा की। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!