अपने आप मेंं गोली मार सरंपच को फंसाने पहुंच गया थाने

0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम लेदा में मंगलवार की रात मजदूरी मांगने पर तीन दलितों की दो भाईयों ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। पीडि़तो के थाने पहुचंने पर आरोपी ने खुद को फंसा देख अपने आप को पेट की चमड़ी खींचकर कट्टे से गोली मार और थाने जा पहुंचा।

मंगलवार की रात लगभग 8 बजे ग्राम लेदा के प्रभु बरार,उत्तम बरार व अच्छे बरार गांव के ही देशराज रावत से मजदूरी के पैसे लेने उनके घर गए। मजदूरी के पैसे मांगने पर देशराज ने उनके साथ मारपीट कर दी।

जब यह बात बरार समाज के अन्य लोगो को पता चली तो वे घटना की रिर्पोट करने करैरा थाने रवाना हो गए। तभी पीडि़तो को रास्ते में देशराज,नरेंद्र रावत,सोवरन रावत एंव राजन रावत ने रोक लिया और थाने न जाने की बात कहतेे हुए धमकी दी।

पीडि़त पक्ष वहां से भाग कर गांव के सरपंच हाकिम सिंह रावत के घर पहुंचा। सरपंच हाकिम रावत और उसका भाई महेश रावत अपने ट्रेक्टर पर बैठा कर जब पीडि़तो करैरा थाने रिपोर्ट के लिए जा रहे थे तो फिर देशराज रावत व उसके साथियों ने टे्रक्टर को रोक लिया।

इस बीच सरपंच हाकिम व देशराज में कहासुनी होनी लगी और मारपीट भी हो गई इस झगड़े में देशराज के भाई सोबरन के हाथ में चोट आ गई। इसके बाद पीडि़त थाने पहुंच गए।

इधर झगड़े के बाद देशराज ने घर आकर 315 बोर के कट्टे से खुद के पेट खाल को हाथ से पकड़कर बाहर की ओर खींचकर गोली चला दी। और कुछ देर बाद ही देशराज का भाई व उसके साथी थाने पहुंचे और सरपंच व मजदूरों पर मारपीट कर गोली मारने को आरोप लगाने लगे।

मामला संदिग्ध नजर आने पर पुलिस ने स ती से पूछताछ की तो देशराज ने खुद को गोली मारने की बात स्वीकार कर ली।

खुद में मारी गोली
मजदूरी मांगने पर पहले मजदूंरो को पीटा और फिर उन्है थाने आने से रोका। इस बीच सरपंच से भी झगडा हुआ और जब खुद को फंसते देखा तो पेट की खाल पकडकर उसमें गोली मार ली,गोली का निशान को देखते हुए समझ में आ गया था कि यह सैल्फशुट है। जब पूछताछ की तो सब कुछ उगल दिया। हमने विडिय़ो रिकोर्डिगं भी करवा ली हैरू।
पीपी मुदगल, टीआई करैरा 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!