दो उचित मूल्य की दुकानें निलंबित

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। अनुविभाग शिवपुरी के तहत दो शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के विक्रेताओं के द्वारा गंभीर अनियमितताएं किए जाने तथा उपभोक्ताओं को खाद्यान्न एवं कैरोसिन का वितरण न करने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवपुरी श्रीमती नीतू माथुर ने उक्त दुकानों के विरूद्ध कार्यवाही कर 5 लाख 90 हजार 984 रूपए के राजस्व बकाया की राशि बसूल करने के आदेश जारी कर उक्त दुकानों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

यह कार्यवाही म.प्र. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2015 की कंडिका-16(5) के नियत शक्तियों के तहत की गई है। जिन दुकानों पर निलंबन की कार्यवाही की गई है।

उसमें प्राथमिक वन उपज सहकारी समिति नरवर द्वारा संचालित शा.उचित मूल्य की दुकान बमौरी पर 2 लाख 75 हजार 805 रूपए की राशि बसूली करने, जबकि वन समिति महेशपुर द्वारा संचालित उचित मूल्य की दुकान इमलिया पर 3 लाख 18 हजार 179 रूपए की बकाया राशि बसूली के आदेश दिए गए है।

उपभोक्ताओं को सामग्री लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उक्त दोनों दुकानों को विपणन सहकारी संस्था शिवपुरी से स बद्ध किया गया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!