प्रशासन की टीम ने पकड़े अवैध रेत से भरे डंपर, किए प्रकरण दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पुलिस व प्रशासन ने बीती रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए अमोलपठा से रेत का अवैध उत्खनन व परिवहन करते हुए आधा दर्जन डंपर पकडऩे की कार्रवाई की है।

प्रशासन को कई दिनो से इस गौरखधंधे की सूचना मिल रही थी जिस पर से यह कार्रवाई की गई। इस पकड़े गए सभी डंपरो के खिलाफ प्रकरण बनाकर माइनिंग विभाग को सौंपे गए है।

करैरा एसडीएम आर के पांडे व एसडीओपी चंद्रभान सिंह रघुवंशी द्वारा की गई इस कार्रवाई से रेत कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है।  प्रशासन द्वारा इस कार्रवाई के साथ-साथ ग्राम थडख़ेड़ा व जेरावन में भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान जगदीश आदिवासी के खेत से अवैध उत्खनन होना पाया गया जिनके पट्टे को निरस्तीकरण का प्रस्ताव तहसीलदार नरवर को एसडीएम द्वारा सौंपा गया। ग्राम जेरवान् में दो स्थानों पर लगभग 20 ड पर रेत का अवैध भण्डारण पाया गया जिसे जप्त कर केस बनाया गया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!