ढोलग्यारस। भक्तो की आस्था पर नपा का तमाचा

0
शिवपुरी। कल डोल ग्यारस का दिन था शहर में स्थापित श्रीजी की प्रतिमा जलविहार को निकली और जैसे ही गणेश जी की प्रतिमाओ को लेकर भक्त गणेश कुंड पहुचें तो देखा कि कुंड में मात्र 3 फुट ही पानी भरा था।  इसमें गणेश जी का जलविहार कैसे होगा। गुस्साए भक्तो ने भी गणेश प्रतिमाओ को आधा ही जलविहार करा डाला।

जानकारी के अनुसार पूर्व परिषद ने गणेश प्रतिमाओं के विसर्जित करने के लिए आकर्षक गणेश कुंड बनवाया था। पिछले वर्ष यह कुंड पूरा भरा हुआ था और इसमें बड़ी से बड़ी प्रतिमा आसानी से विसर्जित हो गई थी।

इस बार नपा में चल रही खीचतान या लचार शासक और नींद में मदमस्त प्रशासन ने इस बार इस कुंड की ओर कोई ध्यान नही दिया और कुंड को ढोलग्यारस तक नही भरवाया गया।

बताया गया है कि कुंड भरवाने की  नपा ने की एक आधी इंची की लेजम इस कुंड में पानी भरने के लिए लगा दी गई इस कारण शाम तक यह कुंड मात्र 3 फुट ही भर पाया।

जब शाम को छह सात बजे के आसपास चार-पांच फुट उंची प्रतिमाए लेकर विसर्जन के लिए कुंड पर पहुंचे भक्तगण तो वे काफी समय तक यह इंतजार करते रहे कि शायद इसमें पानी भर जाएगा।

लेकिन काफी देर तक इंतजार करने के बाद भक्तगणो ने नपा के अधिकारीयो को मोबाईल लगाए लेकिन फोन रिसीव नही किए गए गुस्साए भक्तो ने गणेश जी की प्रतिमाओ को आधे अंदर और आधी बहार रख आए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!