खेत में मवेशी घुसने को लेकर विवाद, खूनी संघर्ष

शिवपुरी। नगर के ग्राम गूडर के पास स्थित बेलवावड़ी में आज सुबह दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। विवाद में दोनो पक्षों के लोग घायल हुए है जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि खेत में मवेशी घुसने को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने दोनो पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्राम बेलवावड़ी में रहने वाले पप्पु पुत्र छत्ता आदिवासी के खेत में आज सुबह चन्द्रभान यादव के मवेशी घुस गए जिस पर से पप्पु ने चंन्द्रभान के मवेशी खेत में घुसने पर एतराज जताया और इसी बात को लेकर दोनो पक्षों में विवाद शुरू हो गया।


 जिसमें पप्पु व उसके साथी तथा चन्द्रभान व उसके लोग हरिराम, कल्ली, रविन्द्र आपस में भिड़ गए और दोनो पक्षों ने कुल्हाड़ी व लाठियों से एक दूसरे पर हमला बोल दिया।

  संघर्ष में दोनो पक्षों से लोग घायल हो गए जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनो पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है।