यह खबर पत्नियों को पढाएं: कैसे चमकाने के बहाने गायब होते है गहने

0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेंत्र स्थित गोविंद नगर शीतोले कोठी के पास आज दो अज्ञात युवक एक साबुन बेचने के साथ-साथ गहने चमकाने की बात बोलते हुए एक घर में से करीब तीन तौले के जेबरात गायब करके मौके से फरार हो गए। 

पीडि़त ने थाने में आवेदन दिया है जिस पर से पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह करीब 11 बजे गोविंद नगर में दो अज्ञात युवक साबुन बेच रहे थे। इसके साथ ही युवको का कहना था कि वह कोई भी धातु की चीज को चमका देते है। 

युवको की बातों में वहां रहने वाली एक महिला राशिदा पत्नी नन्हे खान आ गई और फिर महिला ने अपनी सोने की चैन, बाली व एक अंगूठी दोनो युवको चमकाने के लिए दे दी। 

जिस पर से युवको ने धोखे से पूरा माल अपने पास रखते हुए दूसरा सामान एक पानी के वर्तन में डालकर उसे गर्म करने की बात महिला से कही और बोले जब तक आप इसे गर्म करो तब तक हम पास वाले घर से आते है।


 बस आंखो-आंखो  के सामने से ही दोनो युवक माल लेकर चंपत हो गए। इसके बाद राशिदा ने देखा कि दोनो युवक गायब है तो वे देहात थाने पहुंची जहां जाकर पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!