5 लाख दहेज में न मिलने पर महिला को किया प्रताडि़त

शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके पति व देवर के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज किया है।

दोनो आरोपी आए दिन महिला से दहेज में 5 लाख रूपए की मांग कर रहे थे और जब महिला दहेज में पैसे नही दे पाई तो उसे प्रताडि़त कर घर से बाहर निकाल दिया।

जानकारी के मुताबिक इमामबाड़ा पुरानी शिवपुरी में रहने वाली एक महिला नाजिस उर्फ नीलू बानों(24) पत्नी इमरान खान ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में महिला ने बताया कि उसका पति इमरान व देवर इकरार उससे दहेज में 5 लाख रूपए की कई दिनो से मांग कर रहे थे लेकिन जब मांग पूरी नही की तो दोनो ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।