योगेन्द्र जैन/पोहरी। क्षेत्र में अल्प वर्षा व फसलो में इल्ली लगने के कारण पोहरी तहसील के सैकड़ो गाँव की फसल बर्वाद हो गई है। पोहरी जनपद उपाध्यक्ष अरविंद चकराना के साथ पोहरी के सैकेड़ो किसानो ने फसल के सर्वे व मुआवजे को लेकर पोहरी एसडीएम को एक ज्ञापन दिया।
जानकारी के अनुसार लगतार दो वर्षो से पोहरी क्षेत्र में मौसम की मार के चलते फसले खराब हो रही है जिसके कारण किसानो की आर्थिक स्थिती बिगड़ती जा रही है। और इस बार भी बारिश ने किसानो को धोखा दे दिया है।
कम वर्षा और इल्लीयो के कारण क्षेत्र की फसले नष्ट हो चुकी है। प्रशासन ने अभी तक कोई कार्यवाही नही की है। इस कारण फसलो के सर्वे कराकार किसानो को मुआवजा देने के लिए ही पोहरी जनपद उपाध्यक्ष अरविंद धाकड ने सैकेड़ो किसानो के साथ मु यमंत्री के नाम पोहरी एसडीएम को ज्ञापन सौपा है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।