जनसुनवाई: अपने ही गांव में नहीं घुस पा रही महिला सरपंच

Updesh Awasthee
0
शिवपरी। जिले के खनियांधाना के ग्राम मंसूरी पंचायत की हरिजन महिला सरपंच वैजंती वाल्मीकि ने एसपी के समझ जनसुनवाई में गुहार लगाई है कि उसे सरपंच बने एक साल हो गया तब से गांव का पूर्व सरपंच धनपाल यादव व उसके साथी कोई काम नही करने दे रहे

सचिव गजेन्द्र लोधी भी उसी के साथ है स्थिती यह है कि पूर्व सरपंच का कोई भी काम उसे नही करने देता वही वैजंती सचिव से इस मामले को लेकर बात करती है तो वह भी कहता है कि सरपंची के काम तो धनपाल ही करेगा।

पीडि़त महिला सरपंच कई बार पुलिस व प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत कर चुकी है लेकिन हर बार नतीजा सिफर रहा अब तो वह पिछले एक माह से अपने घर ही नही गई क्योकि धनपाल ने उसे जान से मारने की धमकी दी है।

इस मामले में एसपी मो.यूसुफ कुर्रेशी का कहना है कि उन्होंने जांच के आदेश दे दिए है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!