गुना जा रही मैजिक दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

0
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि देहात थाना अंतर्गत गुना की ओर जा रही एक टाटा मैजिक का पहिया गढडे में आने से निकल गया और मैजिक का संतुलन बिगडने के कारण वह एक टाटा 407 में जा भिडी, इस घटना में 6 लोगो के घायल होने की खबर आ रही है।

जानकारी के अनुसार,आज सुबह 7 बजे के लगभग ग्वालियर से जाबरा की दरगाह पर दर्शन कर जा रहे एक परिवार की टाटा मैजिक बड़ोदी पर रोड में हो रहे गढडो में मैजिक का पहिया आ जाने से निकल गया और मैजिक का संतुलन बिगड गया और सीधे सामने से आ रही टाटा 407 में जा टकराई।

इस घटना के बाद स्थानीय नागरिको ने घायलो को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है बताया गया है सभी घायलो को मामुली चोटे आई है। इस घटना में फिर रोडो पर बने गढडे हादसो का कारण बन रहे है।

यह हुए घायल
भसीन उम्र 26 साल पुत्र अफसर खॉन,खलील उम्र 42 पुत्र हमीद खॉन,सोनी उम्र 23 साल पत्नि चांद खॉन, निशा उम्र 22 साल पुत्री शौकद अली,गाजिया उम्र 38 साल और एक अन्य की घायल होने की खबर है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!