शिवपुरी। शिवपुरी नगर में डेंगू की रोकथाम हेतु लार्वा सर्वे एवं दवाई छिड़काव कार्य में लापरवाही बरतने एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम में रूचि न लेने के आरोप में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश भदकारिया ने 06 एम.पी.डब्ल्यू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
निलंबित किये गये एम.पी.डब्ल्यू. में रामचरण लाल प्रजापति बिलोकलॉ, महेन्द्र भदोरिया-गुरावल, संतोष श्रीवास्तव-भानगढ़, नीरज तिवारी-मगरोनी, हरीशचन्द्र शाक्य- नारूआ और ललित मौर्य- वादाकलॉ मगरोनी शामिल है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।