मास्टर साहब के प्रश्रो का जबाब नही दिया तो लात-घूसो मारा छात्र को

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मनियर में स्थित एक स्कुल में शिक्षक ने छात्र से सवाल पूछे छात्र सवालो के उत्तर नही दिए तो शिक्षक ने छात्र की लात-घूसो से मारपीट कर दी। मामला चाईल्ड लाईन तक पहुंच चुका है।

जानाकारी के अनुसार ग्राम रातौर में रहने वाला नीरज पुत्र करन सिंह धाकड़ शहर के मनियर स्थित शिवशक्ति कॉलेज पब्लिक स्कूल की कक्षा 8 वी पढ़ता है। रोज की तरह आज सुबह भी नीरज स्कूल आया था।

यहां नीरज के शिक्षक केदार धाकड़ ने नीरज से तीन सवाल किए जिस पर से नीरज ने दो सवालों का तो जबाब दे दिया लेकिन तीसरे सवाल का जबाब नही दे पाया।

इसी बात पर शिक्षक गुस्से में आ गया और उसने सीधे नीरज के साथ लात-घूसों से जमकर मारपीट कर दी। इस दौरान जब वह जमीन पर गिर गया तब ाी बेरहम शिक्षक नीरज को लातों से मारता रहा। बाद में छात्र रोता हुआ अपने घर पहुंचा और पूरा मामला परिजनो को बताया।

इसके बाद परिजनो ने चाइल्डलाइन पर कॉल किया तो स्थानीय चाइल्डलाइन के सदस्य बालक के घर पहुंचे और पूरा मामला जानने के बाद सीधे कोतवाली पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने केवल अद्म चैंक की कार्रवाई करते हुए इति श्री कर ली।

इधर चाइल्डलाइन के सिटी कॉर्डिनेटर नवी अहमद खान ने बताया कि अगर पुलिस इस मामले में शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज नही करती तो वह पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर कार्रवाई करवाएगें।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!