लूटपाट कर नारायण की हत्या कर कुएं में फेंकी थी लाश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपलिया में विगत दिवस परचून की दुकान चलाने वाले नारायण जाटव की हत्या के मामले में पुलिस ने आज तीन आरोपियों को गिर तार किया है।

उनके पास से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व लूटा गया माल भी बरामद कर लिया है। उक्त आरोपियों ने नारायण की हत्या कर पास में स्थित एक कुएं में उसकी लाश को फेंक दिया था। 

पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी ने प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि 18 अगस्त को आरोपी महेश पुत्र रामजीलाल आदिवासी उम्र 25 वर्ष नवल पुत्र मंगलिया आदिवासी उम्र 36 वर्ष, संजय पुत्र रामलाल जाटव उम्र 27 वर्ष निवासीगण गोपलिया रात्रि में नारायण पुत्र बाबूलाल जाटव उम्र 45 वर्ष की दुकान पर पहुंचे और उससे सामान खरीदने की बात कही जिस पर मृतक नारायण दुकान खोलकर आरोपियों को सामान देने लगा।

तभी आरोपी संजय, महेश एवं नवल ने कुल्हाड़ी से नारायण पर बार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई बाद में आरोपी दुकान में रखे सात हजार रुपये, चांदी की करदौनी, पायजेब, बेंदा सहित दुकान का सामान लूट लिया और नारायण की लाश को चादर में रखकर दुकान के पीछे शंकर कुशवाह के खेत में कुएं में लाश को फेंक दिया। 

22 अगस्त को मृतक के जीजा रमेश जाटव ने पुलिस को कुएं में लाश होने की सूचना दी जिस पर पुलिस ने धारा 302 और 201 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

इसके बाद जब पुलिस ने जांच की तो मामले की पर्तें खुलने लगीं। इसी बीच पुलिस को एक आरोपी महेश पुत्र रामजीलाल आदिवासी की भीमपुर के जंगल में होने की सूचना प्राप्त हुई जिसमें पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी की और वहां से तीनों आरोपियों को गिर तार कर लिया और उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और लूटा गया माल भी पुलिस को बरामद करा दिया। 

पुलिस ने आरोपी महेश से करदौनी एवं 22 रुपये और घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली, वहीं आरोपी नवल से एक हजार रुपये और एक करदौनी जब्त की  जबकि आरोपी संजय जाटव से करदौनी और 2100 रुपये बरामद कर लिये। 

उक्त अंधे कत्ल का राजफाश करने में करैरा एसडीओपी सीबीएस रघुवंशी सहित नरवर टीआई यूएस मण्डेलिया, उपनिरीक्षक रंजीत परते, सहायक उपनिरीक्षक हरप्रसाद, आरडी कुशवाह, करन सिंह रावत, प्रआ दिनेश यादव, आ. अरविंद माथुर, चालक राजकुमार राठौर का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा पत्रकारवार्ता में पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी ने की। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!