श्रावण मास का प्रथम सोमवार मंदिरों पर उमड़ी भीड़

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। श्रावण का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और लोग भगवान शिव की आराधना में जुट गए हैं। आज श्रावण का पहला सोमवार होने के कारण शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने मंदिरों के साथ-साथ घरों पर भी शिवलिंग की स्थापनाएं की, जहां दिन प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किये जा रहे हैं। 

वहीं एक माह तक भगवान शिव को बेलपत्र अर्पण करने की मान्यता भी है और उपवास रखकर भक्त भगवान को प्रसन्न करने में जुटे हुए हैं।

आज सुबह से ही शहर के सिद्धेश्वर मंदिर, चंद्रमोले महादेव मंदिर, इच्छापूर्ण मंदिर सहित अनेकों शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। जिसकी तैयारियां मंदिर प्रबंधन ने कल ही पूर्ण कर लीं थीं। मंदिरों को आज विशेष रूप से सजाया गया है।

 दिनभर मंदिरों पर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी चला। वहीं रात्रि में मंदिर में भगवान शिव का विशेष श्रृंगार के साथ-साथ आरती भी होगी। आज दिनभर शिव भक्तों का तांता मंदिरों में लगा रहा। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!