शिवपुरी। मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू की वार्षिक गोठ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 अगस्त को स्थानीय कमलेश्वर स्टोन झांसी रोड़ पर आयोजित हुई, इस गोठ का आयोजन भजन कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
यहां भजनों की शानदार प्रस्तुत भजन कलाकार कुं.भावना दुबे व उनके पिता एवं अन्य संगीत कलाकारों के द्वारा दी गई। जिसे उपस्थितजनों द्वारा सर्वत्र सराहा गया। कार्यक्रम में मौजूद रहकर स्वयं पूर्व मंत्री व विधायक के.पी. सिंह ने गायक कलाकारों को उत्साहवर्धन करते हुए उनके भजनों को सराहा।
इसके अलावा कांग्रेसजनों से चर्चा कर विभिन्न बिन्दुओं पर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। कार्यक्रम में सुप्रीमकोर्ट की एड.श्रीमती संगीता जोशी सहित विधायक कोलारस रामसिंह यादव, नपाध्यक्ष मुन्ना लाल कुशवाह, जनपद अध्यक्ष पारम सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र रघुवंशी बंटी भैया, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस श्रीप्रकाश शर्मा, आलोक सिंह चौहान, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष विजय चौकसे, व्यावसाई राजेन्द्र जैन, पवन जैन, सुनील जैन, कांग्रेस नेता चंदू बाबूजी, निर्मल बंसल सहित समस्त जिले भर के कांग्रेसजन, स्नेहीजन व पत्रकारगण शामिल रहे जिन्होंने इस वार्षिक गोठ में शामिल होकर स्नेहभोज किया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।