शिवपुरी। वनविभाग के कर्मचारियों ने अपने नेता मदनमोहन शर्मा 'शाही' की दो दिवसीय पुण्यतिथि मनाने की शुरूआत वन थाना परिसर में की है। शाही की स्मृति में संगीतमयी अखंड रामायण का पाठ शुरू किया गया, जिसका समापन 27 अगस्त की सुबह होगा। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रेमनारायण नागर और साहित्यकार प्रमोद भार्गव ने शाही के कृतित्व और व्यक्त्वि पर रोशनी डाली।
मुख्य वन सरंक्षक रमेश कुमार श्रीवास्तव एवं वन मंडल अधिकारी डी.के.अग्रवाल व संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल व वेतन भोगी संघ के राजेन्द्र शर्मा ने संयुक्त रूप से हरे-भरे-छायादार व फलदार व औषधिरूपी पौधों को रोपा और इन्हें मप्र वन कर्मचारी संघ द्वारा खाद-पानी व सुरक्षा प्रदान की गई।
प्रेमनारायण नागर ने कहा कि शाही केवल कर्मचारियों के ही नेता नहीं थे,बल्कि सभी समाजों से गहरे जुड़े हुए थे। विकलांगों की संस्था मंगलम को खड़ा करने में भी शाही का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शाही की साहित्य और संस्कृति के साथ राजनीति में भी गहरी पैठ थी।
यदि इस महान विभूति का दुर्घटना में असमय निधन नहीं हुआ होता तो आज वे शिवपुरी जिले में विकास के लिए अहम् भूमिका निभा रहे होते।
इस मौके पर संघ के संरक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार सेंगर, सचिव अखिलेश चतुर्वेदी, महामंत्री विवेकरंजन सिंह, ओमप्रकाश शर्मा, मोहन सिंह यादव, महेश रजक, बृजेश भार्गव, राधे शर्मा, केके देशमुख, दिनेश शुक्ला, महेश शर्मा, सुभाष चतुर्वेदी, विकास दुबे, प्रदीप सक्सैना, कल्लू के अलावा स्नेहीजनों में पुरूषोत्तम दीवान, मंगल सिंह, मदन मोरिया, दयाराम यादव, राजू ग्वाल, ाूपेन्द्र नामदेव आदि सहित वन विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।