3 साल पुराने अंधेकत्ल का पर्दाफाश: सीआईडी ने किया मर्डर का खुलासा

0
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र में हुए 3 साल पहले हुए एक मर्डर केस में आज 3 आरोपियो को गिर तार कर लिया है। बताया गया है कि 3 साल हुए इस अंधे कत्ल की गुथ्थी पुलिस से सुलझाने में नकाम रही थी इस कारण यह केस की सीबीआई ने की और इस अंधे कत्ल की गुथ्थी को सुलझाते हुए आरोपियो को भी गिर तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार घटना दिंनाक 21-03-2012 को करैरा थाना क्षेत्रतंर्गत नगर के  प्रसिद्व बाग बगीचा मंदिर से परमाल सिंह परमार अपनी पुत्री के साथ दर्शन कर लौट रहा था तभी कुछ अज्ञात लोगो ने उस पर गोली मारकर हत्या कर दी।

इस अंधे कत्ल का खुलासा करैरा पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा था इस कारण यह केस सीआईडी को सौपा गया 3 साल तक चली लंबी जांच के बाद इस अंधे कत्ल का खुलासा हुआ है इस केस की जांच सीआईडी इस्पेक्टर चेतन आर्य ने की।

करैरा एसडीओपी ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि घटना के कुछ माह पूर्व कुछ  फ टाखे चलाने को लेकर आरोपियों के घर की महिला को चिंगारी लगने को लेकर बिबाद हो गया था जिस रंजिश के चलते आरोपी मृतक से रंजिश रखते थे ।

आरोपियों में से 2 आरोपी मुकेश शर्मा उमेश शर्मा घटना के पहले से करैरा से दिनारा रहने लगे थे इन लोगो ने परमाल सिंह को गोली मार कर हत्या करना जाच में उजागर हुआ और सन्तोष पुत्र प्रेमनारायण निवासी करैरा को आरोपियों की सहायता करना जांच में उजागर होना पाया पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!