शिवपुरी। तेंदुआ थाना क्षेंत्र स्थित फोरलेन पर ग्राम डेहरवारा के पास बीती रात अज्ञात तीन बदमाश एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर उसके पास मौजूद 8 हजार रूपए नकद व एक मोबाइल लूटकर ले गए।
पुलिस ने पीडि़त ट्रक चालक की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक ट्रक चालक कोक सिंह यादव निवासी शिवपुरी बीती रात राजस्थान की तरफ से एक केमीकल का ट्रक लेकर ग्वालियर की तरफ जा रहा था कि इसी बीच वह रात को तेंदुआ थाना क्षेंत्र के ग्राम डेहरवारा के पास फोरलेन पर ट्रक पंक्चर हो गया।
ट्रक रोकते ही तीन अज्ञात बदमाश मौके पर आ धमके और उन्होंने ट्रक चालक के साथ मारपीट की और उसके कब्जे से 8 हजार रूपए व उसका मोबाइल लूटकर मौके से फरार हो गए।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।