युवक गया था हैल्थ बनाने, इधर गाडी चोरी हो गई

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। न्यूब्लॉक स्थित गायत्री परिवार द्वारा विकसित किये गये हेल्थ पार्क से एक युवक विनोद सिंघल निवासी सिद्धेश्वर धर्मशाला के पीछे की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल चोरी चली गई। युवक ने चोरी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज करा दी है लेकिन अभी तक मामला कायम नहीं हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 जुलाई को सायं 7.30 बजे हेल्थ पार्क में वॉकिंग करने विनोद सिंघल अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 33 एमई 1958 से आया था।

उसने मोटरसाइकिल पार्क के बाहर खड़ी कर दी और हेल्थ पार्क में तीन चक्कर लगाये। लगभग 10 मिनट के बाद जब वह लौटा तो उसकी मोटरसाइकिल गायब थी। कोई अज्ञात चोर मोटरसाइकिल चुराकर ले गया था। 


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!