शहर में डेंगू ने दी दस्तक

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर में डेंगू ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। पुरानी शिवपुरी स्थित बंसल दूध डेयरी के परिवार के एक सदस्य को डेंगू बुखार ने अपनी चपेट में ले लिया है।

नगर पालिका को इस बात की जानकारी मिली कि पुरानी शिवपुरी में डेंगू का मरीज सामने आया है। इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए स्वास्थ्य अधिकारी गोविन्द भार्गव ने डेयरी का निरीक्षण किया और निरीक्षण करने के दौरान यह पाया कि वहां अत्याधिक गंदगी होने के कारण यह परिस्थिति निर्मित हुई है।

मरीज को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहां उसे उपचार दिया जा रहा है। गौरतलब है कि पुरानी शिवपुरी स्थित बंसल दूध डेयरी पर बड़े पैमाने पर दूध की आवक होती है और यहां दूध पदार्थ, दही, घी व मक्खन की बिक्री की जाती है।

पूर्व में भी इन डेयरी संचालकों के खिलाफ साफ-सफाई के निर्देश प्रशासन के द्वारा दिए गए थे बाबजूद इसके इन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया और इसी कारण यह स्थिति बनी कि आज बंसल परिवार में एक मरीज डेंगू से पीडि़त पाया गया।

इनका कहना है
स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा बंसल दूध डेयरी के घर डेंगू मरीज होने की पुष्टि हुई है नगर पालिका की ओर से उन्हें नोटिस जारी किया जा रहा है जिसमें घनी बस्ती इलाके में दूध डेयरी संचालित ना किए जाने का भी उल्ले ा किया गया है। आगे शहर में अन्य डेयरी संचालकों के खिलाफ भी स त कार्यवाही होगी।
कैलाशनारायण शर्मा
सीएमओ, नपा शिवपुरी

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!