सरस्वती विद्या स्कूल में करंट लगने से युवक की मोत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत फ तेहपुर क्षेत्र में स्थित सरस्वती विद्यापीठ स्कूल में इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

लाला का ताल बडौनी दतिया निवासी 35 वर्षीय रामलाल पुत्र जन्नू कुशवाह सरस्वती विद्यापीठ स्कूल में इलेक्ट्रीशियन का काम कर रहा था रविवार दोपहर इलेक्ट्रीशियन का काम करते समय उसे करंट लग गया इस दौरान रामलाल ऊपर से नीचे आकर गिरा परिजनों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

वहीं दूसरा मामला रन्नौद का है यहां रन्नौद थानांतर्गत ग्राम माडा में भी रविवार दोपहर जयपाल लोधी उम्र 35 वर्ष अपने खेत में कीटनाशक का छिडकाव कर रहा था इसी दौरान वह खेत में खुले पडे बिजली के तारों की चपेट में आ गया करंट लगने से जयपाल की मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!