शिवपुरी। न्यू रेडीयेन्ट कॉलेज के आईटीआई के छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला है छात्रों का कहना है कि कॉलेज द्वारा आईटीआई की विभिन्न ट्रेडों जैसे कि इलेक्ट्रिशियन,फिटर,आदि की सेकेण्ड सेम की परीक्षा में आईटीआई प्रशासन ने भारी अनियमितता व धांधली कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
कॉलेज प्रशासन की धांधली का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस छात्र ने परीक्षा ही नही दी उसे पास कर दिया गया है और जिन छात्रों ने पहले पेपर दिये वह उन विषयों में पास थे लेकिन अबकि बार जो रिजल्ट घोषित किया गया है उनमें इन छात्रों को अनुत्तीर्ण दर्शाया गया है।
छात्रों द्वारा कलेक्टर को लिखे गये आवेदन में बताया गया है कि जो छात्र कुछ विषयों में उत्तीर्ण थे उन्हें इस सेमेस्टर की परीक्षा में अनुपस्थित दर्शाया गया है। छात्रों ने जिला क लेक्टर के नाम शिकायती आवेदन में दूसरे व तीसरे सेमेस्टर की परीक्षा परिणामेंा की जाँच कराये जाने की गुहार लगाई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।