शिवपुरी। भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य भक्त मण्डल श्री गिर्राजधरण सेवा समिति शिवपुरी के तत्वाधान में आगामी 27-28 जुलाई को स्थानीय विनोद मुकुन्द गार्डन में दो दिवसीय 7 वां विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है।
इस भण्डारे आयोजन को भव्यता प्रदान करने के लिए रविवार को जल मंदिर मैरिज हाउस में भक्त मण्डल की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों भक्तजन शामिल रहे।
इस बैठक में सर्वानुमति से भण्डारे की रूपरेखा बनाई गई और सभी ने अपने-अपने विचार रखे। बैठक में गोपाल गोयल, उमेश बिन्दल, अमित मंगल, प्रदीप, के.बी.शर्मा लालू, हरिओम नरवरिया काका, बबलू जैमिनी, अमित भार्गव, गगन खटीक, बलवीर यादव पार्षद आदि सहित अन्य भक्तजन शामिल रहे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।