भोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शिवपुरी में मेडिकल कॉलेज खोलने की प्रक्रिया तुरंत प्रारंभ की जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस संबंध में उनसे मिलने मुख्यमंत्री निवास आये शिवपुरी के प्रतिनिधि-मंडल को आश्वस्त किया। इस दौरान वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थी।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि शिवपुरी की समस्याओं के निराकरण के लिये प्रशासन के साथ समन्वय के लिये वरिष्ठ प्रतिनिधियों की समिति बनायी गयी है। प्रतिनिधि-मंडल के साथ विधायक पोहरी श्री प्रहलाद भारती और श्री सुशील रघुवंशी भी उपस्थित थे।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।