चोलामंडलम के डारेक्टर के खिलाफ जमानती वांरट जारी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिला उपभोक्ता फोरम के न्यायाधीश व अध्यक्ष श्याम बिहारी भार्गव एवं सदस्य अंजू गुप्ता ने एक मामले में फाइनेंस कंपनी के प्रबंधक के खिलाफ आदेश न मानने के चलते जमानती वारंट जारी किया गया है।

न्यायालय ने फाइनेंस कंपनी चोलामंडलम को एक फाइनेंस वाहन को बिना किसी सूचना के जप्त करने के मामले में वाहन को छोडऩे के आदेश दिए थे लेकिन कंपनी ने न्यायालय के आदेश की तामील नही की थी। मामले में पीडि़त की तरफ से पैरवी एडवोकेट अजय जैन व संजय सिंह कुशवाह ने की।

अभियोजन के मुताबिक पीडि़त बृजभान सिंह यादव निवासी ग्राम चितारा बदरवास ने चोलामंडलम कंपनी से एक वाहन फाइनेंस कराया था। उक्त वाहन को कंपनी ने बिना सूचना दिए बीते दिनो जप्त कर लिया।

जिसके बाद पीडि़त ने उपभोक्ता फोरम में परिवाद पत्र पेश किया था जिसकी सुनवाई करते हुए फोरम ने कपंनी को आदेशित किया था कि 7 दिन के अंदर वह पीडि़त का वाहन छोड़ दे लेकिन निर्धारित समय के बाद भी कपंनी ने वाहन को नही छोड़ा जिसके बाद कपंनी के प्रबंधक के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने की कार्रवाई की गई है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!