बलात्कारी को 10 साल की कैद

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। करैरा न्यायालय के अपर सत्र न्यायाधीश एसएस परमार ने महिला का बलात्कार करने वाले आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 साल का कारावास व दो हजार रूपए जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। 

जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को अतिरिक्त समय के लिए जेल में रहना होगा। मामले में पैरवी शासकीय अभिभाषक धनीराम यादव ने की।

अभियोजन के मुताबिक करैरा के ग्राम दबरा में रहने वाली एक 30 साल की महिला के साथ उसी गांव में रहने वाले धर्मेन्द्र पुत्र कल्लू जाटव ने पहले तो 20 नबंवर 2014 तथा 5 दिसंबर 2014 को खेत पर बलात्कार कर दिया था। 

घटना के दौरान महिला खेत पर बनी टपरिया में अकेली थी। इसके बाद पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई जिस पर से पुलिस ने आरोपी को गिर तार कर चालान न्यायालय में पेश किया जिस पर से आज अपर सत्र न्यायाधीश ने यह फैसला सुनाया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!