2 हिरन गिरे कुएं में, बचाने के प्रयास में 1 हिरण की फांसी लगने से मौत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम ठेहसुहारा में मंगलवार रात दो हिरन अचानक कुएं में जा गिरे ग्रामीणों को सूचना मिलते ही रात में ही हिरनों को बाहर निकालने की मशक्कत शुरू कर दी, लेकिन एक हिरन को निकालते समय रस्सी से फं दा लग जाने से मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे जिसे देखकर लोग भाग खडे हुएए लेकिन दूसरे हिरण को रेस्क्यू टीम ने बचा लिया है।

ग्राम ठेहसुहारा में मंगलवार की रात 2 हिरन कहीं से आकर सकरे कुएं में जा गिरे और कुएं में जाकर फं स गए हालांकि कुएं में पानी नहीं था, इस वजह से ग्रामीणों ने रस्सी के जरिए हिरन को निकालने की कोशिश की, लेकिन गले में रस्सी का फं दा फं स गया और हिरन की जान चली गई।

घटना की सूचना वन विभाग के रेंजर संजय मालवीय को मिलते ही वह तत्काल रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन उनको एक हिरन कुएं के ऊपर मृत अवस्था में मिला, जिसके गले में रस्सी का फं दा था वहीं दूसरे हिरन को रेस्क्यू टीम ने कुएं से बाहर निकाल लियाए जो कि चोट लगने से घायल हो गया था। और घायल हिरण का ईलाज जारी है।

ग्रामीणो के द्ववारा हिरण के बचाने के प्रयास में फांसी लगने के मामले में वनविभाग क्या कार्रवाई करता है यह अभी इस मामले में देखना बाकी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!