शिवपुरी। बैराड थाना क्षेत्र के अतर्गत एक गांव में दो भतीजो ने चाचा की हत्या खेत की मेढ को लेकर उपजे विवाद के कारण कर दी है। बताया गया है कि आरोपीयो ने मृतक के ऊपर हेरो लगी ट्रेक्टर से उसके ऊपर से तब तक निकालते रहे जब तक वह मर नही गया।
जानकारी के अनुसार बैराड़ के ग्राम ऊंचीबरोद निवासी पूरन गर उम्र 50 वर्ष पुत्र श्रीकृष्ण धाकड़ का अपने ही भतीजो गिर्राज धाकड़ व महेन्द्र से जमीन को लेकर काफी दिनो से विवाद चल रहा था। इस विवाद के चलते कई बार की तरह आज भी दोनो भतीजो ने मिलकर चाचा के खेत की मेढ़ को तोड़ दिया जिस पर से चाचा पूरन उस मेढ़ को आज दोपहर मेें सही कर रहा था।
तभी दोनो भतीजे मौके पर ट्रैक्टर लेकर आए और उन्होने चाचा के साथ गाली-गलौच करते हुए पहले तो उनके सिर में एक लाठी मारी जिससे चाचा बेसुध होकर नीचे खेत में गिर गया और फिर आरोपी भतीजो ने निर्ममता से जमीन पर पड़े चाचा के ऊपर से हैरो लगा ट्रेक्टर कई बार निकाल दिया।
इस घटना में चाचा की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर दोनो आरोपी मौके से फरार हो गए वही घटना की सूचना पुलिस को मिली तो बैराड़ थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह तोमर व उनि केपी शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वही बाद में एएसपी आलोक सिंह व एसडीओपी विवेक अग्रवाल ने भी मौके का जायजा लिया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।