शिवपुरी। जिला कलेक्टर राजीव दुबे और नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने अधिकारियों के साथ आज मनियर तालाब में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का अवलोकन कर कार्य की स्थिति का जायजा लिया। जिला कलेक्टर ने इस दौरान संबंधित अधिकारियों को वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।
अवलोकन के दौरान अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, नगर पालिका शिवपुरी के मु य नगर पालिका अधिकारी कमलेश शर्मा, कार्यपालन यंत्री आर.एन.सिंह आदि साथ थे।
जिला कलेक्टर एवं नगर पालिका अध्यक्ष ने मनियर तालाब के जीर्णोद्वार कार्य के अवलोकन के दौरान तालाब में भरे जाने वाले पानी हेतु पानी के बहाव क्षेत्र का भी अवलोकन किया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।