शिवपुरी। पिछोर के नयागांव निवासी एक महिला के साथ उसके खेत पर ही तीन युवको ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला। पुलिस ने इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नयागांव निवासी एक 36 वर्षीय महिला 5 जून की रात अपने खेत पर सो रही थी जबकि उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गांव के तीन युवक कमलसिंह, जीवनलाल व देवेन्द्र लोधी मौके पर आ गए। तीनो ने महिला को डरा-धमकाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया।
इसके बाद आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में बीती शाम पीडि़ता की शिकायत पर तीनो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।