हाईटेंशन लाइन टूटी, चार भैंसें और एक गाय मरी, ग्रामीणो लगाया जाम

0
शिवपुरी। करैरा के पास काली पहाड़ी में हाईटेंशन लाइन टूट जाने से चार भैंसें और एक गाय की मौत हो गई। इसके विरोध में ग्रामीणों ने आज एबी रोड पर जाम लगा दिया जो कि कई घंटों तक जारी रहा। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार काली पहाड़ी में हाईटेंशन लाइन काफी नीचे तक लगी हुई है जिसके कारण आये दिन हादसे घटित होते रहते हैं। 

आज सुबह अचानक हाईटेंशन लाइन के तार टूटकर जमीन पर आ गिरे और घास चर रही भैंसें और गायें उसकी चपेट में आ गई जिससे चार जानवरों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने झांसी रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कथन है कि काली पहाड़ी में हाईटेंशन लाइन काफी नीचे लगे हैं। 

आये दिन यह तार टूटते हैं और इससे कभी भी बड़ा गंभीर हादसा हो सकता है। उन्होंने हाइटेंशन लाइन के तारों को ऊंचा करने की मांग की है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!