पापा ने बाईक नहीं सुधरवाई तो जहर खा लिया

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्रांतर्गत निवासरत अंबेडकर कॉलोनी में एक युवक ने पिता से अपनी बाईक सुधरवाने की मांग की जब पिता ने इंकार कर दिया तो युवक ने आनन फानन में विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी और उसे परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां समय पर उपचार मिलने से युवक की हालत में सुधार है।

जानकारी के अनुसार देहात थाना के अंबेडकर कॉलोनी निवासी आकाश पुत्र रामजी लाल जाटव उम्र 24 वर्ष ने बीते रोज अपने पिता से अपनी बाईक को सुधरवाने की मांग की। जिस पर पिता ने कुछ समय बाद सुधरवाने की कही तो आकाश ने गुस्से में आकर घर में रखा विषैला पदार्थ (कुनैन की गोली) का सेवन कर लिया।

जिससे उसकी हालत बिगडऩे लगी तभी परिजनों ने तुरंत आकाश को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। उपचार के दौरान आकाश को राहत मिली और अब वह खतरे से बाहर है। इस घटना को लेकर परिजनों में युवक के प्रति खासा रोष था हालांकि बाद में वह सामान्य हो गए थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!